तनवीर अली हरिद्वार:–अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात फूलों की घाटी कल दिनांक 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।
नंदा देवी नेशनल पार्क के उपवन संरक्षक नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि फूलों की घाटी में पॉलीगोनम घास को उखाड़ने के साथ ही पुलिया एवं मार्गो को ठीक किया गया है। घाटी में लगभग 45 तरह के पुष्प खिले हैं और हम पर्यटकों के स्वागत के लिए तत्पर है, हालांकि पर्यटकों को कोविड- नियमों का पालन यहां भी करना आवश्यक होगा।
गौरतलब है कि फूलों की घाटी को सामान्य अवस्था में प्रत्येक वर्ष जून के प्रथम सप्ताह में खोला जाता है, परंतु कोरोना संक्रमण से बनी परिस्थितियों के कारण लॉक डाउन होने से इससे 1 जुलाई से खोला जा रहा है ,2020 में भी संक्रमण के कारण पर्यटकों की घाटी को 15 अगस्त को खोला गया था।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,