प्रदेश कार्यालय श्री कृष्णा गार्डन कालोनी रोशनाबाद में आज इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड के नेतृत्व में धनगरवंशीय लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 229 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रदेश महासचिव पवन पाल धनगर ने किया। गोष्ठी में उपस्थित सभी धनगर बंधुओं ने सर्वप्रथम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी में ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज पूरा देश लोकमाता देवी अहिल्याबधि होलकर जी की पुण्यतिथि मना रहा है लेकिन देवी अहिल्याबाई होलकर जी के वंशज आज भी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित है, और धरातल पर धनगर समाज के लोगों को आज भी विलुप्त हो चुकी पहचान को वापस प्राप्त करने के लिए जमीन स्तर पर संघर्ष करना पड़ रहा है।धनगर समाज केवल राजनीतिक पार्टियों के लिए वोट बैंक बनकर रह गया है। सरकार के उदासीन रवैये के चलते आज भी धनगर समाज विकास की मुख्य धारा से पिछड़ा हुआ है, यदि सरकार जल्द ही धनगर जाति के प्रमाण पत्र के विषय में कोई ठोस कदम नही उठाती है तो धनगर समाज को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा
गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाल धनगर, कोषाध्यक्ष जसवीर धनगर,प्रदेश सचिव चंदन धनगर, अभिषेक प्रताप थ प्रदेश महासचिव जोनी धनगर कर्मवीर धनगर, धमगर, प्रवीणे विनित धनगर, अभधनगर, अनूप धनगर धनगर, पंकज धनगर,शशि धनगर, गौरख धनगर, प्रदीप धनगर, सुमित धनगर, वेदपाल धनगर, विनीत धनगर, रोहित धनगर, दीपक धनगर, अभय धनगर, अंकित धनगर, अभय धनगर, सक्षम धनगर, शिवांक धनगर आदि धनगर बंधु उपस्थित रहे।

More Stories
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चल रहा है अभियान, एसएसपी की अपील, हेल्पलाइन 0135-2656202 पर दें सूचना…