मुख्य विकास अधिकारी ने की जलागम परियोजना की समीक्षा*
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने उत्तराखंड में जलागम प्रबंधन, उत्तराखंड जलवायु अनुकूल करानी कृषि परियोजना की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में उप निदेशक, श्री एन.एस. बरकाल ने परियोजना के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने जानकारी दी कि टिहरी प्रभार, मुनिकीरेती द्वारा कागड़ी-श्यामपुर यूनिट का संचालन किया जाएगा। यह परियोजना कागड़ी-श्यामपुर यूनिट की लालढांग न्याय पंचायत के 11 ग्राम पंचायतों के 25 राजस्व गांवों में संचालित होगी।
उप निदेशक ने परियोजना के चार प्रमुख घटकों और यूनिट कार्यालय द्वारा परियोजना क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने परियोजना कार्यों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य), मुख्य कृषि अधिकारी और उप निदेशक (जलागम) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।