हरिद्वार–पुरकाजी नेशनल हाइवे होगा फोरलेन,खानपुर से हरिद्वार दूरी होगी कम,सरल, सुखद व सुरक्षित होंगी यात्राएं।
हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनएच 334ए के खानपुर–हरिद्वार रोड के फोरलेन करने हेतु संरेखण की सहमति हेतु प्रस्तुतिकरण बैठक जिला डीएम कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद,खानपुर विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि अमित गौतम,पार्षद मयंक गुप्ता, ईई एनएचएआई सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। सभी के द्वारा प्रस्तावित एलायमेंट पर सहमति व्यक्त की है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, विधायक खानपुर उमेश कुमार, मो.शहजाद ने कहा कि लोगों का जीवन आसान हो, किसी को भी परेशानी न हो तथा यात्राएं सरल, सुखद व सुरक्षित हों, वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। इस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जाएं। अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने एलॉयमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आबादी क्षेत्र में एलिवेटेड रोड, तथा जहां पर एलिवेटेड रोड भी संभव नहीं है, उन स्थानों को बायपास करते हुए बायपास रोड प्रस्तावित की जा रही है।
*फोरलेन बनने से ये होंगे फायदे*
उन्होंने बताया कि खानपुर–हरिद्वार सड़क मार्ग के कुल 43.5 किमी फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा, ओवरटेकिंग कम होगी जिससे संभावित दुर्घटनाएं कम होंगी तथा जाम के झाम से भी निजात मिलेगी।
*कम होगी दूरी*
उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण से खानपुर से हरिद्वार की दूरी 46.5 किमी से घटकर 43.5 किमी रह जाएंगी, जिससे 3 किमी की दूरी घटेगी पर यात्रा में लगने वाला समय भी बहुत कम रह जाएगा।
*मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनने से ये होंगे फायदे*
उन्होंने बताया कि भीड़–भाड़ एवम् आबादी क्षेत्रों में कुल 7.5 किमी एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की जा रही है, जिसके बनने से ट्रैफिक बाधित नहीं होगा और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, आवागमन बिना रुके व सरल होगा, ईंधन की बचत होगी, जल्दबाजी के कारण होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी और शहर वासियों के वाहनों के लिए रूट भी आसान होगा।

More Stories
रानीपुर विधान सभा में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक आदेश चौहान ने सड़कों के निर्माण व सुधार में तेज़ी लाने को PWD अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,रानीपुर में मुख्य व आंतरिक सड़कों को हो रही कायाकल्प…
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…