लक्सर पुलिस को मिली कामयाबी, दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश….दो शातिर चोर किए गिरफ्तार…चोरी की पांच बाइक की बरामद…महंगे शौक ने बनाया चोर, कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम….

कोतवाली लक्सर,हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश*

*02 शातिर चोर दबोचे, चोरी की 05 मोटर साइकिल बरामद*

*एक आरोपी पर ₹5000 का ईनामी भी है घोषित*

*महंगे शौक ने बनाया चोर, कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम*

*चोरी के वाहनों को औने पौने दामों में बेच कर कमाते थे मुनाफा*

दिनांक 07.08.2025 को शिकायतकर्ता सौरभ पुत्र कुंवरपाल सिह निवासी सादौल माजरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार ने कोतवाली लक्सर पर अपनी मो0सा0, चोरी होने के सम्बंध में मु0अ0सं0 811/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करने हेतु टीम गठित कर गहन छानबीन करते हुए लक्सर क्षेत्र में ग्राम अकबरपुऊद को जाने वाली रोड पर स्थित खण्डर के पास से 02 संदिग्धों अंकित व प्रणव को दबोचकर उनकी निशांदेही पर चुरायी गयी 05 मोटर साईकिल बरामद की गई।

आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं व चुराई बाइक औने पौने दामों में बेचने मुनाफा कमाते हैं। अभि0 प्रणव पूर्व में भी चोरी की कई घटना को अंजाम दे चुका है जो थाना भगवानपुर से मु 0अ 0संख्या 41/25 धारा 310 BNS (डकैती) में ₹5000 इनामी वांछित भी है

बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों मे धारा- 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है।

*पकड़े गए आरोपित*
1-अंकित पुत्र नेत्रपाल निवासी धनोरा थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
2-प्रवण पुत्र सुभाष चन्द निवासी धनोरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष(इनामी)

*बरामदगी-*
1- मु0अ0सं0 811/25 कोतवाली लक्सर से सम्बन्धित मो0सा0 UK17P3055 इन्जन न0-HA11EYLHKA1592 Chassis N0 MBLHAW126LHK70245
२- स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर जिसका रजि0 न0 यूपी21सीएच5272
तथा इंजन न0 HA11EVLHF90375 व चैसिंस न0 MBLHAW115HFA7197 जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर देहरादून में मु0अ0सं0 388/2025 दर्ज है
३- मो0सा0 1-रजि0न0 एचआर03जेड 3839 चेसिस न0 MBLHAW091KHL61484 व इंजन न0 HA10EJCHK10187
४- चैसिस न0 98F19F04291 इंजन न0 05B08M44118
५-चैसिस न0 07B116C12926 इंजन न0 07B15M13251 अन्तर्गत धारा 35/106 बी0एन0एस0एस0

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-उ0नि0 हरीश गैरोला
4- उ0नि0 नवीन चौहान
5- हे0कानि0 विनोद कुमार
6- हे0कानि0 रियाज अली
6-कानि0 अजीत तोमर

You may have missed