शिवालिक नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, मुख्य मार्ग हुआ मुक्त,शिकायतों के बाद संयुक्त टीम की कार्रवाई,
हरिद्वार के शिवालिक नगर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। कई दिनों से व्यापार मंडल और स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे कि दुकानदार और अन्य लोग मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा कर यातायात में बाधा डाल रहे हैं। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शिवालिक नगर पालिका, जिला प्रशासन और भेल प्रशासन संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले अनाउंसमेंट के जरिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद कई लोगों ने खुद ही कब्जा हटा लिया। हालांकि, कुछ लोग चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करते पाए गए, जिन पर सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि यातायात सुचारु रहे और आम जनता को राहत मिल सके।
जितेंद्र कुमार , उप जिलाधिकारी हरिद्वार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,