तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार को 194 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से 01 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 339933 हो गई है। हालांकि इनमें से 324766 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। आज 2245 मामले एक्टिव हैं, जबकि 7095 की मौत हो चुकी है। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या 237 रही।
देखें जिलेवार आकड़ें,
उत्तराखंड में आज 194 कोरोना के मामले आए सामने,एक मरीज की हुई मौत,237 ठीक हो कर गए घर,प्रदेश में अब 2245 एक्टिव केस
देहरादून जिले में 73 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 29, बागेश्वर जिले में 3, चमोली जिले में 2, चंपावत जिले में 4, हरिद्वार जिले में 13 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 28, पौड़ी जिले में 2, पिथौरागढ़ जिले में 14, रुद्रप्रयाग जिले में 1, टिहरी जिले में 8, उधमसिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी जिले में 10 केस आए है।



More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,