तनवीर अली हरिद्वार:—आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा कॉर्बेट पार्क, पुरानी व्यवस्था के अनुसार होगी जंगल सफारी अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे।
मई से कोरोना महामारी के चलते बंद कॉर्बेट पार्क मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है।
पर्यटकों की आमद को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कॉर्बेट पार्क मई में सैलानियों के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व 60 हजार से अधिक सैलानियों का बुकिंग का करीब एक करोड़ रुपये लौटा दिया था। अब कोरोना के मामले कम होने पर कॉर्बेट प्रशासन ने पार्क खोलने का निर्णय लिया है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि पर्यटक अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,