तनवीर अली हरिद्वार:—लालढांग के पूर्व विधायक हाजी तस्लीम के बेटे को पुलिस पर रौब गालिब करना भारी पड़ गया। अपने एक समर्थक की बाइक छुड़ाने गए विधायक के बेटे ने चौकी इंचार्ज बदतमीजी कर दी। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सोमवार शाम को चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने सुल्तानपुर निवासी एक युवक की बाइक को सीज कर दिया था। मंगलवार सुबह लालढांग से बसपा के पूर्व विधायक हाजी तस्लीम के बेटे महमूद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से सीज की हुई बाइक छोड़ने को कहा। पुलिस ने सीज बाइक को छोड़ने से इंकार कर दिया। इसी बीच चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा और महमूद के बीच विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। यहां तक के महमूद ने चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा से बदतमीजी कर दी। पुलिस ने मौके पर ही महमूद को गिरफ्तार कर लिया। महमूद की गिरफ्तारी से नाराज विधायक के समर्थक भी कोतवाली पहुँच गए और हंगामा करने लगे। इस बीच पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।
लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को चेकिंग के दौरान सीज की गई बाइक को छुड़ाने के लिए महमूद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचा था। इस दौरान उसने चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई कर दी। इसलिए महमूद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाजी तस्लीम पूर्व में लालढांग विधानसभा से विधायक रहे हैं उस समय वह बसपा में थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गए थे।
पूर्व विधायक के बेटे ने दरोगा से की अभद्रता…..पुलिस ने मुकदमा दर्ज भेजा जेल….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,