ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की कार्यवाही,किन्नर के भेष में लोगो से बधाई मांगने पहुँचे गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार अभियुक्त के साथी किन्नर के भेष में गृह प्रवेश की बधाई मागने पहुँचे थे एक घर मे,आस पास के लोगो को शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी,पुलिस के मौके पर पहुंचने तक अभियुक्त के 03 अन्य साथी मौके से हो गए थे फरार*
*समुदाय विशेष का है गिरफ्तार अभियुक्त, अपने साथियों को किन्नर का छद्म भेष धारण करवा कर उनके साथ बधाई मांगने जाता है लोगो के घरों पर*
*कोतवाली पटेलनगर*
दिनांक 28/07/2025 को सांई लोक कालोनी झींवरहेडी शिमला बायपास रोड देहरादून में कुछ संधिक्त लोगो के किन्नर बनकर एक नवनिर्मित घर मे गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई मांगने के लिए आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी नया गांव से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही किन्नर के भेष में आये 03 व्यक्ति मौके से फरार हो गए तथा उनके साथ ढोल लेकर आए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 32 वर्ष बताया। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने तीन अन्य साथियों, जिनमे से 02 लड़के किन्नर के छद्म भेष में थे, के साथ सांई लोक कालोनी में एक नवनिर्मित घर पर गृहप्रवेश की बधाई मांगने के लिए आया था, जिन पर आसपास के लोगों को संदेह होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। अभियुक्त तथा उसके साथियों द्वारा उक्त घर से बधाई के नाम से पैसे लेने का प्रयास लिया गया था। अभियुक्त के साथियों के संबंध में जानकारी करने पर उनके भी समुदाय विशेष के होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 32 वर्ष

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…