नाबालिक युवती बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक अपह्ता को किया बरामद
थाना सेलाकुई
दिनाँक 27/07/2025 को वादिनी निवासी सेलाकुई के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो वापस नही आई है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 85/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत करते हुये विवेचना प्रारम्भ की गई।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ठोस पतारसी/ सुरागरसी कर मुखबिर खास की मदद से दिनाँक 28/07/2025 को अभियुक्त साहिल कुमार के कब्जे से अपह्ता को सेलाकुई से सकुशल बरामद किया गया है। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान नाबालिक पीडिता के साथ घटित अपराध व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा- 64 BNS व 3/4 पोक्सो अधि0 बनाम साहिल कुमार की बढोतरी की गई है।
*नाम पता अभियुक्त*
1- साहिल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष ।
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 मीना रावत (विवेचक)
2- का0 मुकेश कुमार
3- का0 फरमान अली
4- का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…