एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभी-अभी ccr सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ की प्रचलित कावड़ मेला की समीक्षा बैठक,अच्छी ड्यूटी करने पर 47 जवानों को किया सम्मानित
प्रचलित कावड़ मेला चरम पर चल रहा है जिसकी व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है आज फिर देर साय एसएसपी हरिद्वार द्वारा ccr हरिद्वार में सभी जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर फीडबैक लिया, अवगत कराया की डाक कावड़ अब शुरू हो चुकी है हमें यातायात प्लान का बखूबी पालन करना है कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपना ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेंगे, पार्किंग में एग्जिट पर विशेष ध्यान दिया जाए जहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जाना है वहां फोर्स लगाया जाए l पार्किंग स्थलों पर पानी बिजली समुचित व्यवस्था हेतु संबंधित विभाग को तत्काल सूचित करेंl सड़क में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए संबंधित जॉन एवं सेक्टर प्रभारी सुनिश्चित करें l साथ ही हरकीपैडी पर बढ़ती भीड़ प्रबंधन व कांवड़ियों की सुरक्षा बचाव हेतु अतिरिक्त जल पुलिस तैराक व रेस्क्यू बोट टीम की तैनाती बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देशित किया गया l
बैठक के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा आज अच्छी ड्यूटी करने वाले 47 पुलिस एवं पैरामिलिट्री,spo के जवानों को सम्मानित किया गयाl

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…