हरिद्वार – सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम प्रतापपुर में बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 10 ट्रैक्टर ट्रालियां एवं 02 जे०सी०बी० मशीन कुल 12 वाहन अवैध खनन करते पकड़े गये। अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों को कोतवाली लक्सर की सुपुर्दगी में दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,