चैकिंग के दौरान A.N.T.F. को मिली बड़ी सफलता…21 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर दबोचा…बरामद गांजे की बाजार क़ीमत लाखों में…कांवड़ मेले के दौरान मुनाफा कमाने का था इरादा..
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की ऊर्जावान अगुवाई में कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने को जुटी हरिद्वार पुलिस अन्य मोर्चों में भी लगातार काम कर रही है।
नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष तौर पर गठित A.N.T.F. टीम हरिद्वार ने दिनांक 14/15-07-25 की रात थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेडपुर स्थित साहजीपीर तिराहा से गाजियाबाद उ0प्र0 निवासी साबिर हुसैन को 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह काफी समय से ये काम कर रहा है इससे पहले दो बार एनडीपीएस एक्ट के मामले मे जेल जा चुका है। बरामद गांजा के बारे में उसने बताय की वह यह खेप दिल्ली निवासी व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसे बेडपुर कलियर निवासी महिला को सप्लाई किया जाना था।
बरामदगी के आधार पर थाना कलियर पर मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वांछित पुरुष और महिला कि तलाश की जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
साबिर हुसैन पुत्र औसाब नबी उर्फ मुन्ना ख़ान निवासी गली न0 2 विजयनगर सुदामापुरी गाजियाबाद थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद उ0प्र0।
*बरामदगी का विवरण-*
21 किलोग्राम गांजा
*पुलिस टीम-*
निरीक्षक विजय सिंह
उ0नि0 रणजीत तोमर
हेड कॉन्स्टेबल मुकेश
हेड कॉन्सटेबल सुनील
म0का0 दीपा

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,