डोईवाला क्षेत्र मे हुयी वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी हुई बरामद*
*अभियुक्त के पूर्व मे भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*
*कोतवाली डोईवाला*
कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री नन्दकिशोर पुत्र स्व0 श्री मोहल्ला सिंह निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला, जिला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी मिल रोड डोईवाला स्थित दुकान पर खडी उनकी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07- डीजेड-2417 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-188/2025 धारा-305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से दिनांक: 13-07-25 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान चौकी गेट हर्रावाला बैरियर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र जगदीश कुमार को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
आकाश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी शिवाजी एनक्लेव, जैन प्लॉट, रायपुर रोड, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:-*
1- मु०अ०सं०- 188/25 धारा 305 ए/317(2) भा0न्या0सं0 कोतवाली डोईवाला
2- मु०अ०सं०- 74/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना बसन्त विहार
3- मु०अ०सं०- 127/20, धारा 380,411 भादवि, थाना बसन्त विहार
4- मु०अ०सं०- 151/20, धारा 379,411 भादवि, थाना बसन्त विहार
5- मु०अ०सं०- 220/24 धारा 305ए/317(2) भा०न्या०सं० थाना कैन्ट
*बरामदगी:-*
स्कूटी संख्या- यू0के0-07- डीजेड-2417 हौंडा ग्रेजिया
*पुलिस टीम:-*
01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- कानि0 हरीश उप्रेती
03- कानि0 मनीष वेदवाल
04- कानि0 कुलदीप
05- कानि0 सचिन सैनी
06- कानि0 सुरेन्द्र रावत

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…