तनवीर अली हरिद्वार:–कुम्भ मेले में अधिकारी रहे वरिष्ठ लेखाकार की ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से हुई मौत।
आपको बता दे मेला प्रशासन में तैनात वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा की ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से मृत्यु हो गई है। उद्यान विभाग हरिद्वार के कर्मचारी संजय शर्मा कुम्भ मेला में प्रतिनियुक्ति पर थे, उनके निधन पर मेला अधिकारी दीपक हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्र और देहरादून-मसूरी प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि देर रात उनकी मौत हो गई है, संजय शर्मा बहुत ही काबिल और हंसमुख व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, उनके निधन पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सिडकुल थाना एसओ लखपत बुटोला ने बताया कि देर रात उनकी घर पर ही मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने बताया कि ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने की वजह से उनकी मौत हुई है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
कुम्भ मेले में अधिकारी रहे वरिष्ठ लेखाकार की ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से हुई मौत….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,