SDRF उत्तराखंड द्वारा प्रेम नगर घाट व कांगड़ा घाट पर डूबते तीन कांवरियों का सफल रेस्क्यू
कांवड़ मेला 2025 के दौरान SDRF उत्तराखंड द्वारा गंगा घाटों पर तैनात टीमें पूर्ण मुस्तैदी व तत्परता के साथ ड्यूटी में जुटी हुई हैं। आज SDRF टीमों ने दो अलग-अलग घाटों पर डूबते तीन कांवरियों का साहसपूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया।
प्रथम घटना – प्रेम नगर घाट
प्रेम नगर घाट पर गंगा स्नान कर रहा आदर्श (16 वर्ष), पुत्र प्रमोद, निवासी उत्तर प्रदेश अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। घाट पर तैनात SDRF टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF प्रेम नगर टीम के SI श्री आशीष त्यागी, ASI दीपक मेहता, HC कपिल कुमार, CT सागर कुमार, CT नवीन बिष्ट, CT सुभाष एवं HG अंकित शामिल रहे।
द्वितीय घटना – कांगड़ा घाट
कांगड़ा घाट पर SDRF टीम ने दो कांवरियों को डूबने से बचाया।
पहले रिंकू (32 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा तेज बहाव में फंस गया था, वहीं दूसरा युवक लोकेंद्र (23 वर्ष), पुत्र सर्वेश, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश भी गहरे पानी में बहने लगा।
दोनों को SDRF के सतर्क जवानों हेड कॉन्स्टेबल आशिक अली, कांस्टेबल प्रकाश मेहता और नितेश खेतवाल द्वारा बहादुरी से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…