गुप्त सूचना (मुखबिरी) के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित पीठ बाजार क्षेत्र में संचालित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री की जा रही थी।
उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से एक संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम द्वारा लिमरा मेडिकल, ज्वालापुर पीठ बाजार में जांच की गई, जहाँ मेडिकल संचालक जुबैर शेख एवं आमिर सुहैल द्वारा मादक दवाइयों की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना थी। मौके पर जांच के दौरान दुकान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
इसके उपरांत टीम द्वारा जुबैर अली के निवास स्थान पर, जो दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, आमिर सुहैल की उपस्थिति में छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान निम्नलिखित नारकोटिक दवाइयाँ बरामद की गईं:
ट्रामाडोल (Tramadol): 382 टैबलेट्स
एल्प्राजोलाम (Alprazolam): 4350 टैबलेट्स
कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate): 50 शीशियाँ
जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके से पहले ही फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आमिर को टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।
उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
टीम में शामिल अधिकारीगण:
श्रीमती अनीता भारती – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक
श्री हरीश सिंह – औषधि निरीक्षक
श्रीमती मेघा – औषधि निरीक्षक
श्री देवेंद्र सिंह तोमर – उप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर
श्री आलोक नेगी – कांस्टेबल
श्री करम सिंह चौहान – कांस्टेबल

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।