योगः एक धरती, एक स्वास्थ्य एकम्स ग्रुप में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया
हरिद्वार, सिडकुलः 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में,
एकम्स ग्रुप ने अपने प्लांट परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर कर्मचारियों के बीच उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का जरिया बन रहा है, जिसका समापन 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन किया जाएगा।
इस योग शिविर की थीम “योग – एक धरती, एक स्वास्थ्य” रखी गई है। शिविर का संचालन योगाचार्य श्री सुरेश भट्ट, योगाचार्य मीनू सैनी, योगाचार्य प्रभा शर्मा, योगाचार्य अनीता वर्मा, एवं योगाचार्य वीरेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कर्मचारियों को योग के महत्व पर कहा, “योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद करता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया की प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और जीवन में संतुलन बना रहेगा।
योग शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कंपनी ने यह संदेश दिया कि एकम्स न केवल गुणवत्ता युक्त दवाओं के निर्माण में अग्रणी है, बल्कि अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं जीवनशैली को भी प्राथमिकता देता है।
शिविर में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण श्री के. डी. शर्मा, ईशांत कुमार, मेघा सिंह, रवींद्र सैनी सहित अनेक कर्मचारीगण भी उपस्थित हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,