खुली दवाइयों के प्रयोग पर ड्रग इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई
हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर्स पर खुली दवाइयों के उपयोग और बिना पर्चे के दवाएं बेचने की शिकायतें मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया, जहां अनियमितताएं पाई गईं।
कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुले में दवाइयां बेच रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी और आगे से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में दोबारा गलती पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…