वरिष्ठ नागरिक गृह में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
हंस फाउण्डेशन हास्पिटल, बहादराबाद द्वारा वरिष्ठ नागरिक गृह, रावली महदूद में निःशुल्क नेत्र जांच, औषधि एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हंस हास्पिटल से आये चिकित्सक डा0 अभिषेक जी द्वारा गृह में निवासरत सभी 25 वरिष्ठजनों के साथ ही 110 अन्य लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच, ड्राप एवं चश्मा वितरण किया गया। जांच में चिकित्सक द्वारा 11 लोगों को आपरेशन हेतु कल हाॅस्पिटल में आने को कहा गया है। शिविर में हंस हास्पिटल की ओर से व्यवस्था देख रहे श्री रविकांत जी ने बताया गया कि चिकित्सक द्वारा जिन 11 लोगों का आपरेशन बताया गया है उनको कल सुबह 9 बजे हास्पिटल का वाहन वरिष्ठ नागरिक गृह से लेकर जायेगा। सभी का आपरेशन निःशुल्क होगा तथा शाम तक सभी को वापस गृह पर पहंुचा दिया जायेगा। शिविर में हंस हास्पिटल से प्रमोद एवं वरिष्ठ नागरिक गृह से सी.पी.शर्मा, राजेन्द्र, नेहा एवं नीशू द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,