हरिद्वार महाकुंभ में हुए कोरोना जांच घोटाले आरोपियों को सजा दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार को इस्तीफा दिये जाने की मांग की।
रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा की महाकुंभ में हुए कोरोना जांच घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच की जानी चाहिए इसके साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रदेश महासचिव यशपाल राणा ने कहा कि महाकुंभ में घोटालों का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है 2010 महाकुंभ में बड़े घोटाले भाजपा सरकार द्वारा किए गए इसके साथ ही इस बार भाजपा सरकार ने महामारी को हथियार बनाते हुए कोरोना जांच घोटाले को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए भाजपा सरकार इस घोटाले में पूरी तरह लिप्त है। यदि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में राज्य सरकार पूरी तरह फेल रही है सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,