रानीपुर क्षेत्र में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान शुरू, पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों की पहल।
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी पवार हाऊस से लेकर सुमन नगर चौकी तक गंगा पटरी की जर्जर सड़कों की हालत को देखते हुए पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में स्थानीय लोगों, समाजसेवी संस्थाओं समेत नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अभियान में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने भी सहयोग किया।
पिछले कई महीनों से सड़कें गड्ढों से भर चुकी थीं, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के तहत गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है और स्थानीय निवासियों ने भी इस प्रयास की सराहना की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल यातायात को सुगम बनाने के लिए नहीं, बल्कि जनता में भरोसा कायम करने के लिए भी है। समाजसेवियों ने भी इसमें श्रमदान करते हुए प्रशासन का साथ दिया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,