बहादराबाद विकास खंड परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए एक निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 157 दिव्यांग लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सक्षम बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था।
बहादराबाद ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी पत्नी श्री बालम सिंह नेगी मुख्य अतिथि एवं माननीय विधायक आदेश चौहान जी द्वारा आज सामाजिक अधिकारिता शिविर दिव्यांगजन हेतु एडीप योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कराए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिव्यांगों और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, लेकिन आत्मविश्वास और संकल्प के बल पर हर कोई समाज में विशेष स्थान बना सकता है। सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है।
यह शिविर न केवल एक सहायक कार्यक्रम था, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मबल, सम्मान और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास भी सिद्ध हुआ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,