हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाकलान मोहल्ले में ससुराल पक्ष पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गुरुवार शाम भैरव मंदिर मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पराग उर्फ परीक्षित है। बता दे कि घटना बुधवार देर रात की है। जब आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी सास और साले पर जानलेवा हमला किया। दोनों घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में डॉ. चंद्रकिशोर श्रोत्रिय निवासी मिश्रान गली, चौक बाजार, ज्वालापुर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 1 मई की रात उनकी पत्नी सरिता और पुत्र पारस, बेटी और दामाद के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने चाकलान स्थित दामाद पराग उर्फ परीक्षित के घर गए थे। बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पराग ने गुस्से में आकर अवैध असलाह से उन पर फायर कर दियाजिससे दोनों घायल हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी पराग के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सीओ ज्वालापुर को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान गुरुवार शाम को पुलिस ने आरोपी को भैरव मंदिर मैदान क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी की पहचान पराग पुत्र रामेश्वर उम्र 38 वर्ष, निवासी चाकलान, ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस अब उस असलाह की तलाश में जुटी है जिससे फायरिंग की गई थी।

गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम में शामिल थे: उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, कांस्टेबल कर्म सिंह।
Ssp प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,