तनवीर अली हरिद्वार।
एंकर कर्मचारियों का वेतन विवाद: एसडीएम के साथ हुई बैठक,
हरिद्वार के सिडकुल स्थित एंकर पैनाशोनिक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों धरना प्रदर्शन चला रहा है।
कम्पनी मैनेजमेंट और कर्मचारियों की हरिद्वार के उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के साथ मामले समाधान को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की वेतन संबंधित मांगों पर वार्ता कर चर्चा की गई।
तीनों पक्षों — कर्मचारी प्रतिनिधि, कम्पनी मैनेजमेंट और एसडीएम — के बीच चर्चा सकारात्मक रही और यह तय किया गया कि मामले के अंतिम समाधान को लेकर कल सुबह एक बैठक फिर से की जाएगी। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने यह आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
यह बैठक कर्मचारियों की लंबित वेतन संबंधी मांगों को हल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
जितेंद्र कुमार एसडीएम हरिद्वार।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,