बीएचईएल में विशिष्ट तकनीकी अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।
हरिद्वार,केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग, नई दिल्ली तथा राजभाषा विभाग, बीएचईएल हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए, विशिष्ट तकनीकी अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ । दिनांक 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में आयोजित किए गए, इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 कर्मचारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अगस्टिन खाखा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री खाखा ने सभी को, सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया । साथ ही उन्होंने कार्यस्थलों पर प्रयोग में आने वाले तकनीकी कार्य अनुदेशों आदि का हिंदी में अनुवाद करने पर भी जोर दिया । इससे पहले 21 अप्रैल को आयोजित उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग एवं एयूएससी) श्री सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रशिक्षण से, हरिद्वार इकाई में प्रयोग होने वाले मैनुअल्स तथा कार्य अनुदेशों आदि के हिंदी अनुवाद में लाभ मिलेगा ।
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से संकाय के रूप में आए संयुक्त निदेशक श्री नरेश कुमार एवं सहायक निदेशक श्रीमती लेखा सरीन ने, प्रशिक्षण के दौरान राजभाषा नीति, कार्यालयी अनुवाद व प्रक्रिया तथा प्रशासनिक शब्दावली आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साथ ही आंतरिक संकाय के रूप में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ प्रबंधक श्री विनीत कुमार, प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक श्रीमती शशी सिंह ने, तकनीकी क्षेत्र में अनुवाद समस्याएं एवं समाधान, बीएचईएल में प्रयुक्त सामग्री का अनुवाद, इंजीनियरिंग शब्दावली तथा विभिन्न अनुवाद टूल से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला ।
अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पार्थ सारथी गौड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में राजभाषा विभाग के अन्य कर्मचरियों ने भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…