थाना पिरान कलियर,हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर अपराधी को तमंचे सहित पुलिस ने धर दबोचा,आरोपी पर पूर्व में भी है दर्जनों मुकदमे दर्ज,पूर्व मे गैंगस्टर सहित कई मुकदमे में भी जा चुका है जेल,अपने सगे भाई को ही जान से मारने की नियत से किया था देशी तमंचे से फायर*
दिनांक 3-04-025 को मुराद अली पुत्र सददान अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार ने थाना कलियर पर सूचना दी कि उसके सगे भाई आबाद उर्फ़ बादु ने उसके घर मे घुसकर गाली गलोच कर मारपीट की जिसका विरोध करने पर जान से मारने की नियत से देशी तमंचे से फायर किया जिसमे वह बाल बाल बच गया और जान से मारने की धमकी देते हुऐ वहां से फरार हो गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुऐ तुरंत थाना कलियर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।
ठोस पतारसी सुरागरसी के जरिये घटना के दिन से ही फरार चल रहे आरोपी आबाद उर्फ बादु को दिनांक 21.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा की कड़ी मेहनत व इलेट्रानिक साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी आबाद उर्फ बादु पुत्र सददान अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को दोनों नहर बीच से बावन दर्रा के पास से एक देशी तमंचे के साथ पकड़ा गया।
आरोपी कुछ ही दिन पहले गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो अपराध करने का आदि है ।
*नाम पता आरोपी*
आबाद उर्फ बादु पुत्र सददान अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
एक अदद देशी तमंचा व 02 जिंदा कारतूस।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त आबाद उर्फ़ बादू*
1.मु0अ0स0-109/25 धारा 109.115(2).333.352.351(3).बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0
2.मु0अ0स0-107/ 24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
3.मु0अ0स0-103/24 धारा 379. 411 आईपीसी
4.मु0अ0स0-461/23 धारा 379.411 आईपीसी 41/102 सीआरपीसी
5.मु0अ0स0-276 /23 धारा 380.411 आईपीसी
6.मु0अ0स0-525 /22 धारा 3/25आयुध अधि
7.मु0अ0स0-524/22 धारा 379/411 आईपीसी
8.मु0अ0स0-67/20 3/4 गुंडा अधिनियम
9.मु0अ0स0-118/19 धारा 4/25 आयुध अधिनियम
10.मु0अ0स0-312/ 18 धारा 41/109 सीआरपीसी
11.मु0अ0स0-22/18 धारा 379/411 आईपीसी
*पुलिस टीम*
1.रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष
2.व0उ0नि0 बबलू सिंह
3.हे0कां0 सोनू कुमार
4.हे0कां0 अमित कुमार
5.कां0 वसीम

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…