थाना श्यामपुर,गस्त के दौरान पकड़ में आया संदिग्ध, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद,पूर्व में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में फायरिंग केस के बाद तमंचे संग वीडियो हुआ था वायरल।
आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियो पर कडी नजर रखे जाने के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेश पर कार्यवाही करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 20-04-2025 को ध्रव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की और जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तंमचा व एक जिन्दा कारतूस लेकर घूमते हुये रंगे हाथ दबोचा।
गश्ती टीम द्वारा पूछताछ की गई तो संदिग्ध ने बताया कि वह थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है जहां उसका कालेज के ही कुछ लडको के साथ विवाद चल रहा है। युवक ने तमंचा व कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए रखा हुआ था।
बरामदगी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओ में अभियोग (मु0अ0स0 35/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0) पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
नीरज पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम मौहम्मदपुर धूमी थाना जानी जनपद मेरठ उ0प्र0 हाल पता जगजीतपुर कनखल हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1-व0उ0नि0 मनोज रावत
2-का0 कृष्ण कुमार
3-का0 सुशील चौहान

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,