हज व उमराह में धोखाधडी करने वालों की जमानत खारिज***
करीब आठ माह पहले हरियाणा प्रदेश के सईदुजजमा,हुजेफा,अबसार ग्राम सलेमपुर आए और वादी मुकदमा शाहनवाज से बोले कि हमारी हिजाज़ हज उमराह सर्विस है और हम लोगों को अच्छी सहूलियतों के साथ कम खर्चे में हज व उमराह कराते हैं जिस पर यक़ीन करते हुए वादी ने 30-35 लोगों के रुपया नकद व ऑनलाइन माध्यम से उमराह के लिए सइदुज्जमा व उसके साथियों पर रुपए जमा करा दिए उसके बाद मुलजिमों ने ना उनको उमराह कराया ना ही उनके रुपए वापस किए और उन लोगों अपने फोन नo व ठिकाने भी बदल लिए जिसके चलते शाहनवाज व लोगों पता को पता चला कि उसके व उनके लोगो के साथ धोखाधडी हो गई हैं जिसकी रिपोर्ट वादी द्वारा थाना रानीपुर में करा दी थी अब मुलजिमों ने जिला जज साहब हरिद्वार के यहां अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया और जमानत चाही जमानत के विरुद्ध में वरिष्ठ अधिवक्ता राव फरमान अली को वादी मुकदमा द्वारा नियुक्त किया गया जमानत का विरोध करते हुए अधिवक्ता राव फरमान अली मान्य जिला जज श्री प्रशांत जोशी जी को बताया कि अभियुक्तों ने धार्मिक यात्रा उमराह के नाम पर 35 लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए छब्बीस लाख पचास हजार रुपए हड़प लिए और ना तो उन लोगों को उमराह कराया ना उनकी रकम वापिस की है ये लोग विदेश भागने के फिराक में हैं और ना विवेचना में सहयोग कर रहे हैं और ना ही स्थानीय निवासी है मामले की अभी विवेचना चल रही है मामले में चार्जशीट भी दाखिल नहीं हुई है विवेचना को प्रभावित कर सकते है और काफी अधिक मात्रा में धनराशि लोगों से अपने खाते में ली है पीड़ितों ने अपने बयानों में फ्रॉड की पुष्टि की है और लोगों साथ भी इन्होंने फ्रॉड किया हुआ है कुछ और मामले भी अभी प्रकाश में आने है अन्य सबूत संकलन की प्रकिया शेष है इस प्रकार अभियुक्तों को जमानत पर छोड़ा जाना सही नहीं है अधिवक्ता राव फरमान अली की दलीलों को मध्य नजर रखते हुए जिला जज साहब ने तीनों अभियुक्तों जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…