कोतवाली गंगनहर,एसएसपी के आदेश पर जिले भर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान,अस्पताल से फरार पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को 07 घंटे के भीतर दबोच लाई हरिद्वार पुलिस,विगत रात पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में किया गया था भर्ती,टॉयलेट जाने का बहाना बना कर हॉस्पिटल के फरार हुआ था आरोपी।
दिनांक 07/04/25 को कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त अंशुल सैनी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को उपचार हेतु संयुक्त राज्य चिकित्सालय रुड़की में भर्ती किया गया था। जो आज दिनांक 08.04.2025 को टॉयलेट जाने के बहाने वाशरूम की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया था।
घटना के संबंध में अभियुक्त अंशुल सैनी के विरुद्ध मु0अ0स0 135/2025 धारा 262 बीएस पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर फरार अभियुक्त की तलाश हेतु तत्काल टीमें गठित कर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी कर पीछा करते हुए घटना के 07 घंटे के भीतर अभियुक्त को थाना गंगनहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…