थाना पथरी,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,पथरी पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 07.69 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025”* को सफल बनाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त आदेश के क्रम मे थाना पथरी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर अलग- अलग टीम बनाते हुए दिनांक 02-04-2025 की रात्रि क़ो थाना क्षेत्र सुभाष गढ़ मार्ग से एक आरोपी प्रवेज उर्फ़ छोटा क़ो 07.69 ग्राम अवैध स्मैक व एक अदद इलेक्ट्रोनिक तराजू के साथ पकड़ा गया।
अवैध स्मैक के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गया।
*नाम पता आरोपी*
1- प्रवेज उर्फ़ छोटा पुत्र यामीन निवासी ग्राम बुढ़ाहेड़ी थाना पथरी।
*बरामदगी*
(1) अवैध स्मैक 7.69 ग्राम
(2) एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अजय सिंह
2- कां0राकेश नेगी
3- कां0सुखविंदर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,