तनवीर अली हरिद्वार :–लक्सर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद पुर बुजुर्ग गांव के पास से एक व्यक्ति को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस की एक टीम जिसमे उपनिरिक्षक यशवीर सिंह नेगी मय हमराह कांस्टेबल शहजाद अली व मदन तोमर तथा अपराधियो की सुरागरसी पतारसी व धरपकड़ हेतु लगाए गए अतिरिक्त पुलिस कर्मी कॉन्स्टेबल अब्बल सिंह, मुकेश चौहान, सुनील चौहान शुक्रवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम मोहम्मद पुर बुजुर्ग गांव की तरफ गई, इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध तमन्चे के साथ लंढौरा से कुआखेड़ा चौराहे पर पहुंचने वाला है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के निकट एक व्यक्ति को जाते हुए रोका। पुलिस की भनक पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। उसको भागता देख पुलिस टीम को उस पर शक हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को लक्सर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकिल पुत्र मकसूद निवासी गांव लाद्पुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया।गौर तलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस अवैध असलाह धारियों का धरपकड़ अभियान चलाए रही है।इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,