तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड के कैबिनेट और हरिद्वार प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने जिला योजना की बैठक ली। बैठक में भाजपा विधायक सुरेश राठौर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल , काँग्रेस विधायक ममता राकेश समेत जिले के सभी विधायक और कई अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान जिले की तमाम योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभा में होने वाले विकास कार्यो और समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि सभी विधायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समस्या के समाधान करने के लिए निर्देशित भी किया। हालाँकि अभी हरिद्वार जिला योजना सामिति का गठन नही हुआ है लेकिन सभी विधायकों ने विभागों के परिवह के आधार पर अपनी विधानसभाओं में होने वाले विकास कार्यों और सम्बंधित समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव भी रखे।
मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आने वाली जिला योजना की अगली बैठक में सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उसका निदान किया जाएगा। वही उन्होंने बरसात के दिनों में हरिद्वार में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात रोकने को बड़ी चुनौती बताया और कहा कि सरकार का लगातार यही प्रयास है कि बाढ़ को रोका जाए और इससे किसानों का नुकसान न हो।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,