थाना सिड़कुल,सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की कसरत,वाहन गति पर लगाम लगाने के लिए लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर, सिड़कुल प्रशासन से मिलकर स्थान चिन्हित,दुर्घटना हो जाने की स्थिति में यातायात सुचारू करने के लिए भी किए जा रहे उपाय,हाइड्रा, क्रेन,जेसीबी के स्वामियों व चालकों के साथ की गई बैठक आयोजित।
दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष सिड़कुल मनोहर भंडारी द्वारा आज सिडकुल प्रशासन से मिलकर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए जगह चिन्हित किए गए।
इसके अतिरिक्त सिडकुल क्षेत्र में हो रहे एक्सीडेंट के रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए हाइड्रा, क्रेन,जेसीबी के स्वामियों और ड्राइवरों की मीटिंग ली गई तथा ऐसे स्थिति में सहयोग करने की अपील करने के साथ ही शाम के समय कंपनियों की छुट्टी के वक्त इनका आवागमन रोकने और नियंत्रित गति से चलाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…