थाना सिडकुल,मोबाइल स्नैचिंग का मास्टर आया पुलिस की गिरफ्त में,मोटर साईकिल की मदद से राहगीरों के छीनता था मोबाइल,आरोपी के कब्जे से अलग-अलग जगह से छीने गए कुल 12 मोबाइल फोन बरामद*
दिनांक 30.03.2025 को सिडकुल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से तमंचे के बल पर दो मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। पीड़ितों के शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना सिड़कुल पर अभियोग पंजीकृत किए गए।
तमंचे के बल पर मोबाइल लूट की इन घटनाओं को गंभीरता लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के खुलासे हेतु एक टीम गठित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
गठित टीम ने विभिन्न स्तर पर लगातार प्रयास के बाद आज दिनांक 31.03.2025 को मोटर साईकिल सवार एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया।
पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपने अलग-अलग साथियों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से फैक्ट्री एरिया से मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशांदेही पर कल दिनांक 30.03.2025 को सिडकुल क्षेत्र से लूटा हुआ दूसरा मोबाइल फोन और अलग अलग जगहों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस टीमें अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पकड़ा गया संदिग्ध-*
फैसल पुत्र अनीश निवासी ग्राम मोमदी थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी किराएदार रोशनाबाद उम्र 20 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 धारा 309 (4),317(2) BNS थाना sidcul
2. मु0अ0स0 धारा 309 (4), 317(2) BNS थाना सिडकुल
*बरामदगी-*
1. मोबाइल बरामद-12
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
*पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी
2.उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त बिजलवान
3.उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह
4.कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद
5.कांस्टेबल ललित बोरा
6.कांस्टेबल मनीष

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…