कोतवाली रानीपुर,02 साल से फरार चल रहा आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में,2023 में किसी और के नाम से फर्जी तरीके से C.I.S.F. की परीक्षा देने के हैं आरोप,साढ़े पांच लाख रुपए में हुई थी बदले में भर्ती लिखित परीक्षा देने की डील,अन्य आरोपित को पुलिस ने 2023 में ही गिरफ्तार कर भेजा था जेल*
कोतवाली रानीपुर पर मई 2023 में C.I.S.F. (सेन्ट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) रिक्रूटमेन्ट बोर्ड के डिप्टी कमान्डेन्ट ओमवीर सिंह द्वारा C.I.S.F. भर्ती के दौरान बुधराज पुत्र रामफल नि0 भंडेरी बराडा सोनीपत हरियाणा व रजत निवासी उपरोक्त के खिलाफ धोखाधडी करते हुये शारीरिक परीक्षा के दौरान किसी ओर के अंगूठे का निशांन लगाकर शारीरिक परीक्षा देने एवं रजत द्वारा फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 213/23 धारा 419,420,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया था। जिसमें रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी बुधराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं अन्य आरोपी रजत की तलाश की जा रही थी।
आरोपी रजत वर्ष 2023 से लगातार फरार रहते हुए छिप रहा था। गैर प्रान्त में कई दबिशे के साथ-साथ काफी प्रयासो के उपरान्त रानीपुर पुलिस द्वारा रजत से सम्पर्क किया गया, जो कि आज दिनांक 28.03.2025 को थाने पर उपस्थित आया। रानीपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी रजत अन्तर्गत धारा 419,420,120बी भा.द.वि. में गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कीषजा रही है।
पूछताछ पर रजत ने बताया कि उसका साथी बुद्वराज सीआईएसएफ हरिद्वार में फिजिकल देने के समय पकडा गया था, जिसके बदले लिखित परीक्षा रजत ने दी थी। लिखित परीक्षा देने के ऐवज में बुद्धराज ने रजत को ₹550,000/- रुपये दिए थे।
*पकड़ा गया आरोपी-*
रजत पुत्र रामलाल निवासी कासन्दा थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार
3- का0 रमेश रावत

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,