साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स दवाइयों के उत्पादन से सम्बंधित कंपनियों की गहनता से सत्यापन व जाँच करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स दवाइयों से सम्बंधित एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए एनआईसी सभागार में दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मा के क्षेत्र में जनपद का नाम बदनाम न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कागजो में चल रहे फर्जी गोदाम एवं कंपनियों के विरुद्ध तेजी से अभियान चलाया जाए। उन्होंने सीओ सदर, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर तथा महाप्रबंधक उद्योग की तीन सदस्यों वाली संयुक्त टीम का गठन करते हुए सभी सम्बंधित कंपनियों की जाँच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्हाट्सअप ग्रुप बनाया जाए। उन्होंने कंपनियों के पर्चेज़ ऑर्डर (खरीददारी आदेश) पुलिस विभाग के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए किए ड्रग्स का डायवर्जन न हो, निर्धारित कोटे एवं क्षमता से अधिक किसी भी कंपनी को साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स आदि प्रोडक्ट की सप्लाई न हो तथा किसी भी दशा में फर्जी खरीद–फरोख्त न हो। उन्होंने नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जितेंदर चौधरी, सीओ अविनाश वर्मा, इंस्पेक्टर विजय सिंह, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
साइकोट्रोपिक्स एवं नारकोटिक्स दवाइयों से सम्बंधित हुई बैठक में जिला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दिए सख्त निर्देश…दवाइयों के उत्पादन से सम्बंधित कंपनियों की गहनता से सत्यापन व जाँच करना करें सुनिश्चित…जिससे फार्मा के क्षेत्र में जनपद का नाम ना हो बदनाम….

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…