तनवीर अली :—हरिद्वार से देहरादून कूच करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों को पुलिस ने हरिद्वार में ही रोक दिया। दिल्ली में किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने देहरादून में गवर्नर हाउस का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था जिसे पुलिस ने कामयाब नही होने दिया। नाराज किसान बीच हाईवे पर ही धरना शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन के अनुरोध पर किसानों ने धरना समाप्त किया और अपनी मांगो को लेकर एडीएम बी.के मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाये है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। हरिद्वार में जितने में जितने भी टोल प्लाजा है वहाँ किसानों से कोई टोल टैक्स न लिया जाए। किसानों ने चेतावनी भी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी कब तक दिल्ली में किसान आंदोलन के साथ ही हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहेगा।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,