कोतवाली रुडकी*
*लूट प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 24 घंटे का भीतर 04 दबोचे*
*अज्ञात आरोपित ने दिया था वारदात को अंजाम, लूटी थी बाइक, मोबाइल और नगदी*
*सहारनपुर निवासी युवक को तमंचा दिखाकर की थी लूट की घटना*
*पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान किया बरामद*
*त्वरित मदद पर पीड़ित सहित आमजन ने भी जताया हरिद्वार पुलिस का आभार*
*पेशेवर अपराधी खुली तौर पर ये बात अपने मन में बैठा लें कि हरिद्वार पुलिस किसी भी सूरत में बख़्शीश नही करेगी – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*
दिनाँक 11.03.2025 को वादी मुकदमा अभिषेक पुत्र टेकराम निवासी सहारनपुर के द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनाँक 09.03.2025 को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा उसकी मो0सा0 व मोबाइल फोन वन प्लस व 4000/ रूपये नगद व 1001 रूपये यूपीआई के माध्यम से तमंचे के बल पर लूटकर ले गये जिस पर कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 90/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अभियोग का अनावरण हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुये दिनाँक 12.03.2025 को वादी मुकदमा के साथ लूट पाट करने वाले 04 आरोपियों को सोनाली पार्क बीट वाली नहर पटरी गुमटी के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल, घडी, ₹1700/- रूपये व एक तमंचा बरामद किया।
*विवरण आरोपित-*
1.अमन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला एहमाद थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
2.विकास पुत्र नरेश निवासी हरिजन बस्ती रविदास मन्दिर के पास ढण्डेरा थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
3.कालूराम पुत्र योगेश राम निवासी तेजापल प्रधान के घर के पीछे ग्राम ढण्डेरा रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
4. आशुतोष उर्फ आशु पुत्र मेनपाल निवासी पानी की टंकी के पास ढण्डेरा रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी-*
1.स्पेलेण्डर मो0सा0
2.वन प्लस मोबाइल
3.एक घडी BEAT XP कम्पनी
4.नगदी 1700/ रूपये
5.अदद अवैध तमंचा
*पुलिस टीम-*
व0उ0नि0 विनोद थपलियाल
उ0नि0 विपिन कुमार
हे0का0 मनमोहन भण्डारी
हे0का0 नूर हसन
का0 विरेन्द्र
का0 प्रदीप डंगवाल

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…