कोतवाली ज्वालापुर,एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार,ज्वालापुर पुलिस व सीआईयू टीम की संयुक्त कार्रवाई, बड़ी सफलता लगी हाथ,अलग अलग स्थानों से 02 नशा तस्कर दबोचे,02 किलो से अधिक चरस बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09/03/25 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैंकिंग अलग अलग स्थानों से ०२ अभियुक्तों अफजाल पुत्र यामीन को 1.110 किलो ग्राम चरस के साथ नेहरू युवा केंद्र के पास निकट सेक्टर 2 ज्वालापुर से मय स्कूटी के साथ व अभियुक्त आजाद पुत्र जान मोहम्मद को 1.334 किलो ग्राम चरस के साथ दूरसंचार कॉलोनी फाउंड्री गेट से आगे कच्चा मार्ग से दबोचा गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये।
*नाम गिरफ्तार अभियुक्त गण*
1- अफजाल पुत्र यामीन निवासी ग्राम इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 34 वर्ष
*मु0अ0स0*-108/2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT
*बरामदगी*
१- 1.110 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
२- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
2-आजाद पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 34 वर्ष
*मु0अ0स0*-109/2025 धारा 8/20 NDPS ACT
*बरामदगी*
1.334 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर
3-का0838 अमित गौड
4-का0474 राजेश बिष्ट
5-का01360 नरेंद्र राणा
6-का01394 कर्म सिंह चौहान
*CIU*
1-प्रभारी निरीक्षक CIU नरेंद्र बिष्ट मय टीम CIU

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…