प्रमोशन सेरेमनी,भगवान सिंह महर और प्रशांत बहुगुणा बने इंस्पेक्टर,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कैंप ऑफिस में नए निरीक्षकों को पहनाए तीसरा स्टार,खुशनुमा माहौल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित अन्य ऑफिसर्स भी हुए सम्मिलित,प्रमोट इंस्पेक्टर्स ने एसएसपी हरिद्वार व अन्य ऑफिसर्स को खिलाई मिठाई,पुलिस मुख्यालय द्वारा उपनिरीक्षक पद से वरिष्ठता के आधार पर जारी पदोन्नति आदेश पर हरिद्वार में नियुक्त उपनिरीक्षक भगवान महर व उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा को निरीक्षक पद पर तरक्की प्रदान की गई है।
आज कैंप ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत जवानों को एसपी सिटी पंकज गैरोला एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार व बैच पहनाए गए।
इस दौरान श्री डोबाल द्वारा प्रसन्न मुद्रा में मिष्ठान ग्रहण करते हुए पदोन्नति पर बधाई दी गई एवं आशा व्यक्त की गई कि दोनों ऑफिसर्स यूं ही उर्जावान रहकर जनसेवा में अपना शतप्रतिशत योगदान देंगे।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…