विवाहिता के दहेज की खातिर पत्नी की आत्महत्या करने के मामले में आरोपी निजी निजी बीएड कालेज स्वामी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सामने आया कि आरोपी कई युवतियों के संपर्क में था और उसी वजह से पत्नी से अनबन चल रही थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रविवार को शिवालिक नगर के एच कलस्टर में रश्मि 32 वर्ष पत्नी हरित सिंह ने अपने कमरे के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलन पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिसिया पड़ताल में सामने आया था कि मृतका का अपने पति से शनिवार देर रात विवाद हुआ था।
कोतवाली रानीपुर,विवाहिता आत्महत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा,मृतका के परिजन ने लगाया था दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप,प्राप्त तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर एएसपी सदर को सौंपी गई थी विवेचना,साक्ष्य संकलन का अवलोकन करने के बाद पूरा सच आएगा सामने,विगत 02 दिवस पूर्व रानीपुर के शिवालिक नगर क्षेत्र का है मामला।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवालिक नगर में दिनांक 23.02.2025 को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी थी। जिसकी सूचना मृतका के परिजनो को देकर रानीपुर पुलिस एवं नायब तहसीलदार हरिद्वार द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त शव को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया था।
दिनांक 23.02.2025 की रात्रि को ही मृतका के भाई कपिल निवासी आदर्श नगर, सरधना जिला मेरठ उ0प्र0 द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर बताया था कि मृतका रश्मि की शादी वर्ष 2019 में की गयी थी। शादी के बाद उसका पति हरित उर्फ बिट्टू, सास-ससुर द्वारा उसे दहेज के लिये प्रताडित किया जा रहा था, तथा पति द्वारा उसके साथ कई बार मारपीट भी की गयी थी एवं बार-बार दहेज में पैसो की मांग भी की जा रही थी। इसी कारण से उसके ससुरालवालो ने उसकी हत्या की गयी है।
प्राप्त शिकायत पर कोतवालीशरानीपुर पुलिस द्वारा मृतका के पति हरित उर्फ बिट्टू व सास-ससुर के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 76/25 धारा 80(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना ASP सदर द्वारा प्रारम्भ की गयी।
कल दिनांक 24.02.2025 को विवेचक के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अभियोग में नामजद पति हरित उर्फ बिट्टू को एच क्लस्टर शिवालिक नगर से हिरासत में लिया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*विवरण आरोपित-*
1- हरित उर्फ बिट्टू पुत्र शीशपाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
1- ASP सदर जितेन्द्र चौधरी (विवेचक)
2- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी,
3- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत
4- उ0नि0 विकास रावत
5- हे0का0 गोपीचन्द

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…