हरिद्वार में यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहें अभियान में आज ग्राम औरंगाबाद स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में कार्यक्रम कर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को जागरूकता अभियान के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत जिलेभर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज मेरे द्वारा हरिद्वार के ग्राम औरंगाबाद स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए संबोधित कर जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि कैलेंडर के अनुसार सप्ताहभर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान हमेशा जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में जागरूकता में एआरटीओ श्रीमति रश्मि पंत मैडम एवं परिवहन कर अधिकारी श्रीमति वरुणा सैनी जी ने बच्चों को संबोधित किया । जिसमें सहा. परिवहन निरीक्षक अनिल कुमार, पुनीत कुमार, एवं परिवहन आरक्षी अर्जुन कुमार, सचिन सैनी भी उपस्थित रहे ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,