थाना श्यामपुर,अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंची सीओ सिटी जूही मनराल,निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा,आर्म्स हैंडलिंग एवं प्रेक्टिस को महत्वपूर्ण बताते हुए रैगुलर प्रेक्टिस पर दिया जोर,विवेचकों को गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के शिघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

आज दिनांक 01.02.2025 को सीओ सिटी जूही मनराल द्वारा थाना श्यामपुर का दिनांक 01.07.2024 से 31.12.2024 तक का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती मनराल द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारी गण बैरिक व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों से शस्त्रों को खोलने-जोड़ने की कार्यवाही करते हुए निरंतर शस्त्र अभ्यास को जरूरी बताया।

तत्पश्चात सीओ सिटी द्वारा विवेचकों का सम्मेलन लेते हुए गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं एवं लम्बित प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने व आगामी शरदीय कांवड को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु अभी से तैयारी शुरु करने के दिशा- निर्देश दिये गये।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,