कोतवाली रानीपुर,राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन अभियान,मौके पर पुलिस ने कुल 80 बाहरी व्यक्तियो का किया सत्यापन,सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिकों पर ठोका 50,000/ रूपये का जुर्माना।एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं जनपद में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, मोटर मैकेनिको, गैराज में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही कर रही है, एवं जनता को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
उक्त अभियान के अनुपालन में आज दिनांक-02.02.2025 की प्रातः रानीपुर पुलिस की टीमों द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रामधाम कालोनी व सुमनगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, मोटर मैकेनिको आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुल 80 बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 05 मकान मालिको के कुल ₹50,000/- के कोर्ट चालान किये गये।*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 05 कोर्ट चालान (धनराशि 50,000/-रू0)*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 विकास रावत
3- उ0नि0 अर्जुन कुमार
4- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण
राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस ने फिर चलाया सत्यापन अभियान….पुलिस ने कुल 80 बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन किया… सत्यापन न कराने पर 5 मकान मालिकों पर ठोका 50,000 का जुर्माना…..

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।