रानीपुर कोतवाली,नाबालिग बालिका के अपहरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा,बालिका को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को वृन्दावन मथुरा उ0प्र0 से धर दबोचा।

दिनांक 03.01.2025 को कोतवाली रानीपुर पर रावली महदूद रानीपुर निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये चले जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 12/25 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के उपरान्त दिनांक 31.01.2025 को उक्त नाबालिग बालिका को गैर प्रान्त वृन्दावन मथुरा उ0प्र0 से सकुशल बरामद कर अपहरण के आरोपी के आरोपी को भी दबोचने में सफलता हासिल की।
*नाम पता आरोपी*
1-हर्ष शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी धोबीघाट शामपुरी काँलोनी सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2-उ0नि0 पूजा मेहरा
3-कां0 विवेक गुसांई

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,