तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पथरी पावर हाउस के पास एक हुंडई एसेंट कार में एक व्यक्ति को 14 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए अभियुक्त सलमान को पकड़ा गया तथा एक अभियुक्त राजा मौके से फरार होने में कामयाब रहा मौके से बरामद हुंडई एसेंट कार बिना नंबर के कागजात नहीं होने के कारण गाड़ी को एमबी एक्ट के साथ साथ 60/72 आबकारी अधिनियम में सील किया गया अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पकड़े गए अभियुक्त
(1) सलमान पुत्र अमीर उम्र 24 साल निवासी टेंपो स्टैंड बहादराबाद
फरार अभियुक्त
इरफान उर्फ राजा अरशद निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर
बरामद माल
14 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न मारका एवं एक एसेंट कार।
गिरफ्तार करने वाली टीम में, उप निरीक्षक प्रवीन रावत प्रभारी गैस प्लांट चौकी,
कांस्टेबल संतराम,कॉन्स्टेबल प्रदीप नेगी,
कॉन्स्टेबल गंभीर तोमर। शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,