तनवीर अली हरिद्वार:–कुम्भ मेले के दौरान हुई कोविड टेस्ट में गड़बड़ी का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरिद्वार के सुभाष घाट पहुंचकर उपवास किया। प्रदेश अध्यक्ष के उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोविड टेस्ट फर्जीवाड़े मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। राज्य सरकार की नाक के नीचे यह घोटाला हुआ है और सरकार अधिकारियों की जांच समिति बनाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। सरकार को मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग से कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उपवास,सरकार पर दायर हो 302 का मुकदमा।
महाकुंभ में हुए कोरोना फेक टेस्टिंग जांच घोटाला मामले पर गरमाई सियासत।
हरिद्वार में आज भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बैठें उपवास पर।
कांग्रेस हरिद्वार के सुभाष घाट पर फेक टेस्टिंग को लेकर उपवास रखकर इस घोटाले का कर रही विरोध।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को बताया हत्यारी सरकार,302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए इस हत्यारी सरकार पर।
जिस संस्था को इंपेनल किया गया था। वो संस्था नही थी। सक्षम नही थी। इस लिए घोटाले में सरकार पर लगाया मिलीभगत का आरोप।
प्रीतम सिंह ने कहा फेक टेस्टिंग घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच करवाने की करी मांग।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,