खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखे कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच।हरिद्वार 30 जनवरी*खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है।
गुरुवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के खेल आयोजन स्थलों पर पहुंची।पुलिस लाइन में चल रही कलारीपट्टू प्रतियोगिता में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैच देखा इस दौरान उन्होंने खिलाडियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। खेल मंत्री ने धर्मनगरी के लोगों से भी मेहमान खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की पूरी आवभगत करने की अपील की।
इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और यहां पुरुष वर्ग का उत्तराखंड और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के बीच खेला जा रहा कबड्डी मैच भी देखा। इसके अलावा खेल मंत्री ने महिला वर्ग में पंजाब और उत्तराखंड की टीमों का मैच भी देखा और मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के पास जाकर उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, क्लारिप्यट्टू एसोसिएशन के महासचिव अंबु नायर, डीओसी सोमेश, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शवाली गुरुंग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखें कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच….प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में उनके सुख सुविधा और खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं रखी है बाकी….रेखा आर्या….

More Stories
जिला जज नरेंद्र दत्त के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने रुड़की उप कारागार का किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद, बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का गहन अवलोकन, कौशल विकास और सुरक्षा पर जोर, स्वच्छता की सराहना और त्वरित निस्तारण के निर्देश…
दीपावली पर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने अपने माता जी के साथ रावली महदूद वरिष्ठ नागरिक गृह (वृद्धाश्रम) पहुंचकर वृद्धजनों के साथ बांटी खुशियां, जाना कुशलक्षेम, दीपावली की शुभकामनाएं की साझा…
सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह और एमएस डॉ. यशपाल तोमर के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अप्रैल से अक्टूबर तक 38 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार…